सीरिया में 46 लाख बच्चे कर रहे भूखमरी का सामना, बीते 6 महीने में 7 लाख बढे- रिपोर्ट
Image Credit: Shortpedia
सीरिया में करीब 7 लाख बच्चे और बढ़े जो भूखमरी का सामना कर रहे हैं। बीते 6 माह में ये हालात पनपे हैं। अब 46 लाख मासूमों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। पिछले आंकड़ों में देश में करीब 39 लाख बच्चे भूखमरी का सामना कर रहे थे। बर्बाद अर्थव्यवस्था और कोरोना प्रतिबंधों के चलते ये स्थिति सामने आई। अंतरराष्ट्रीय सहायता समूह सेव द् चिल्ड्रन ने रिपोर्ट जारी की।