देश में मिले 83,876 नए कोरोना संक्रमित; केरल, महाराष्ट्र समेत इन 5 राज्यों में मिले सर्वाधिक मामले
Image Credit: Amar Ujala
देश में कल 83,876 नए कोरोना मामले सामने आए। इस दौरान 895 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। देश में अब 11,08,938 सक्रिय मामले बचे हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1,99,054 रही। दैनिक संक्रमण दर घटकर 7.25% पर आई। केरल में 26,729 मामले, महाराष्ट्र में 9,666 मामले, कर्नाटक में 8,425 मामले, तमिलनाडु में 6,120 तो मध्यप्रदेश में 5,171 मामले मिले। देश के कुल संक्रमित मरीजों में 66.9% इन्हीं पांच राज्यों में मिले।