मेघालय में इस वजह से 877 शिशुओं और 61 माताओं की मौत
Image Credit: The Print
मेघालय में कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण के डर से अस्पतालों में प्रसव कराने से महिलाओं के इनकार के चलते 877 नवजात शिशुओं और 61 माताओं की मौत हो गई। संक्रमण फैलने के डर से गर्भवती महिलाओं ने अस्पतालों में भर्ती होने से इनकार किया था। मेघालय सरकार ने यह जानकारी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को दी। मेघालय सरकार ने एनएचआरसी को सौंपी गई अपनी कार्रवाई रिपोर्ट में इसका कारण बताया।