8 साल की बच्ची ने हैम रेडियो से की अंतरिक्ष यात्री से बात, ऑडियो वायरल
Image Credit: Newsbyte
इंग्लैंड के केंट की एक आठ वर्षीय बच्ची ने पिता के हैम रेडियो को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से कनेक्ट करके नासा के अंतरिक्ष यात्री से बात करने का कारनामा किया है। यह बातचीत पिछले महीने 2 अगस्त को हुई थी, जिसे अगले दिन ट्विटर पर पोस्ट किया गया। उनकी इस बातचीत का ऑडियो 24 सितंबर को ग्लोबल पॉजिटिव न्यूज नामक पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर फिर से पोस्ट किया गया है। इसके बाद से यह वायरल हो रहा है।