लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था को होगा 9 लाख करोड़ रुपए का नुकसान
Image Credit: shortpedia
कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन से अप्रैल-जून तिमाही की GDP ग्रोथ में तेज गिरावट आएगी। इससे पूरे साल की ग्रोथ प्रभावित होगी। लॉकडाउन की वजह से देश को करीब 9.12 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होगा। यह कुल GDP के 4% के बराबर है। इसे ध्यान में रखते हुए ही GDP ग्रोथ का अनुमान कम किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जीडीपी ग्रोथ में 2% कमी आ सकती है।