जैसलमेर के किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान गोला फटने से एक बीएसएफ जवान शहीद
Image Credit: ANI
जैसलमेर के किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में रविवार को अभ्यास के दौरान गोला फटने से बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। जबकि चार जवान गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को रामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जवान मोर्टार के साथ फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे। तब मोर्टार का गोला फटने से बीएसएफ जवान संदीप सिंह शहीद हुए।