महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग, अब तक 10 लोगों की मौत
Image Credit: Amar Ujala
महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आज लगी भीषण आग में अब तक 10 लोगों की मौत हुई। करीब 14 लोग जख्मी भी हुए। घायलों का इलाज शुरू हुआ। 20 से ज्यादा लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया। आग सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास लगी। इस दौरान आईसीयू में 20 लोग मौजूद थे, इनमें से कुछ वैंटिलेटर पर भी थे।