खारकीव का एक परमाणु अनुसंधान केंद्र रूसी गोलाबारी में हुआ क्षतिग्रस्त
Image Credit: wikipedia
खारकीव में एक नए परमाणु अनुसंधान केंद्र को गोलाबारी से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। हालांकि उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में क्षतिग्रस्त अनुसंधान केंद्र के पास विकिरण में कोई वृद्धि नहीं हुई है। यह अनुसंधान केंद्र रेडियो आइसोटोप का उत्पादन करता है और अनुसंधान और विकास के लिए इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन इस हमले ने नियामकों को चिंतित कर दिया है। परमाणु ऊर्जा एजेंसी के हवाले से ये जानकारी मिली।