OTT प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, बताई निगरानी की जरूरत
Image Credit: shortpedia
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म पर लोगों के लिए परोसी जा रही सामग्री पर चिंता जताई है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार कई OTT प्लेटफॉर्म पर तो कभी-कभी पोर्नोग्राफी (अश्लील सामग्री) भी दिखाई जाती है। ऐसे में इसके रोकने के लिए सभी OTT प्लेटफॉर्म पर थोड़ी निगरानी रखने की जरूरत है। शीर्ष अदालत ने अमेजन की वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर दर्ज मामलों में सुनवाई करते हुए यह बात कही है।