कैमरे में कैद हुआ प्रकृति का अद्भुत नजारा, समुद्र से चोटी की ओर उल्टा बहता दिखा झरना
Image Credit: Shortpedia
सैमी जैकबसन नें डेनमार्क के फैरो आइलैंड के समुद्री तट पर प्रकृति का एक ऐसा नजारा अपने कैमरे में कैद किया है जिसने सभी को अचंभित कर दिया। 26 सेकेंड के इस वीडियो में समुद्र की तेज लहरों के बीच एक सफेद धार झरने के रूप में 1542 फीट ऊंची चोटी पर जाती दिखाई दे रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार पानी में भंवर बनने के कारण ऐसा नजारा उत्पन्न होता है।