AAP पार्षद ताहिर हुसैन पर हत्या का केस दर्ज, पार्टी ने किया सस्पेंड
Image Credit: News 18
दिल्ली हिंसा मामले में AAP पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद AAP ने भी एक्शन लेते हुए ताहिर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया। ताहिर पर IB के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है। साथ ही दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर ताहिर और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का केस दर्ज हुआ है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी।