अभिषेक बच्चन ने एक स्केच के दिए एक लाख रुपये, फराह ने जताया शुक्रिया
Image Credit: shortpedia
एक्टर अभिषेक बच्चन ने फराह खान की बेटी आन्या के एक स्केच के लिए एक लाख रुपये दिए हैं। दरअसल फराह खान ने अपनी बेटी आन्या की ओर से स्केच बेचकर कोविड-19 चैरिटी के लिए पैसे इकट्ठे करने की बात कही थी। इसकी जानकारी देते हुए फराह ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'स्केच के लिए एक लाख रुपये कौन देता है? सिर्फ बच्चन, थैंक्यू मैड, बड़े दिल वाले पागल लड़के।'