सोनीपत में 4 फैक्ट्रियों में भयानक आग से भारी तबाही, 4 मजदूर घायल
Image Credit: Abp live
हरियाणा के सोनीपत में आग लगने से 4 फैक्ट्रियों में भारी तबाही हुई है। आग की वजह से यहां पर मौजूद मशीनें तक पिघल गई हैं, जबकि यहां पर बने मजबूत टीन शेड आग पर काबू पाने में समस्या बने हुए हैं। बता दें कि आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता कि इनमें मौजूद कुछ मजदूरों ने छत से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।