पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनीं सारा गिल
Image Credit: rtiweblog
पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर सारा गिल ने जिन्ना मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज से एमबीबीएस की अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनकर इतिहास रच दिया है। 23 वर्ष की गिल ने कहा, 'मुझे पाकिस्तान की पहली किन्नर चिकित्सक बनकर गर्व हो रहा है। पाकिस्तान ने ट्रांसजेंडर के लिए 2018 में अधिकारों और भेद भाव को रोकने के लिए स्पेशल कानून बनाया और इनके लिए मुल्तान में स्कूल भी खोला।'