किशोरों को जल्द लगेगी ये वैक्सीन, मंजूरी के लिए सरकार ने डीसीजीआई को भेजा प्रस्ताव
Image Credit: Mint
एक सरकारी पैनल ने बायोलॉजिकल ई द्वारा निर्मित कोर्बिवैक्स को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी। इसे अब अंतिम मंजूरी के लिए दवा नियंत्रक महानिदेशक के पास भेजा गया। अगर वैक्सीन को डीसीजीआई भी मंजूर कर लेता है तो यह 15 साल से कम उम्र के लोगों को लगने वाली पहली वैक्सीन होगी। इसे फिलहाल 12 से 18 साल के बच्चों और किशोरों को लगाने के लिए प्रस्तावित किया गया है।