अफगान सैनिक मोर्चा छोड़कर भागे, उत्तर-पूर्व के कई जिलों पर तालिबान का कब्जा
Image Credit: Shortpedia
उत्तरी अफगानिस्तान में अफगान सैनिकों के मोर्चा छोड़कर भागने के बाद तालिबान ने उत्तर-पूर्व के कई जिलों पर अपना नियंत्रण जमाया। बता दें अफगानिस्तान के 421 जिलों में से तालिबान करीब एक तिहाई जिलों पर कब्जा कर चुका है। सैकड़ों सैनिक सीमा पार करके ताजिकिस्तान पहुंचे। अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान में जारी युद्ध को समाप्त करने की घोषणा किए जाने के बाद से तालिबान ने पूरे देश में अपनी सक्रियता बढ़ाई।