अफ्रीकी महाद्वीप को पोलियो मुक्त घोषित, 2016 में सामने आया था आखिरी मामला
Image Credit: Shortpedia
'अफ्रीकी क्षेत्रीय प्रमाणन आयोग' ने अफ्रीकी महाद्वीप को पोलियो मुक्त घोषित किया है। आखिरी मामला 2016 में नाइजीरिया में दिखा था। WHO के मुताबिक, 'ऐसा दूसरी बार हुआ जब अफ्रीका में कोई वायरस खत्म हुआ। 4 दशक पहले यहां चेचक खत्म हुआ था।' करीब 25 साल पहले अफ्रीका में हजारों बच्चे पोलियो वायरस के शिकार हुए थे। भारत को तो 2014 में ही पोलियो मुक्त देश घोषित किया गया था।