33 महीने बाद काशी विश्वनाथ धाम का काम पूरा, 13 दिसम्बर को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
Image Credit: Amar Ujala
काशी विश्वनाथ धाम का काम पूरा हो गया है। 33 महीने बाद मशीनों का शोर थमा। बता दें अब 13 दिसम्बर 2021 को पीएम मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण अलौकिक, अद्भुत और अकल्पनीय होगा। मंदिर प्रशासन धाम को 12 दिसंबर को हाथ में लेगा। कल मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर प्रकाश-व्यवस्था कम रही।