इलाहाबाद के बाद अब अलीगढ़ और मैनपुरी का नाम भी बदलेगा
Image Credit: Shortpedia
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ का नाम बदलने को लेकर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो गया। सोमवार को अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक है। इस बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव पास किया है। यह प्रस्ताव अलीगढ़ जिला पंचायत से पास होकर शासन के पास चला गया है। राज्य सरकार इस पर फैसला लेगी।