अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम
Image Credit: Telegraph India
अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी। दिल्ली-एनसीआर में अब ग्राहकों को मदर डेयरी के एक लीटर दूध के लिए दो रुपये अधिक चुकाने होंगे। दूध की बढ़ी कीमतें 6 मार्च 2022 यानी रविवार से प्रभावी होंगी। कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कंपनी ने लागत बढने का हवाला दिया। पैकेजिंग सामग्री और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई जिससे लागत में इजाफा हुआ है।