दिल्ली BJP चीफ बनने के बाद आदेश कुमार गुप्ता बोले- संगठन को करूंगा मजबूत
Image Credit: Shortpedia
आदेश कुमार गुप्ता ने दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का पदभार आज से संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ी पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष बनना मेरे लिए गौरव का क्षण है। पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। संगठन को मजबूती दिलाने का काम करूंगा। 26 हजार कार्यकर्ताओं ने 1 करोड़ से ज्यादा लोगों तक भोजन व राशन पहुंचाया है। इस काम को और गति दी जाएगी।'