दिल्ली का एम्स दुनिया के 100 श्रेष्ठ अस्पतालों में शामिल
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली स्थित एम्स को दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में 52वां स्थान मिला। यह देश का एकमात्र अस्पताल है, जिसे सूची में स्थान मिला है। इस सूची में 21 देशों के अस्पताल शामिल हैं। शीर्ष तीन स्थानों पर अमेरिका के अस्पताल है। इस सर्वे में 50 अस्पतालों को रैंकिंग दी गई है। इसके अलावा 50 अस्पतालों को रैंकिंग नहीं दी गई। न्यूजवीक डॉटकॉम पर अस्पतालों की ये सूची जारी हुई।