यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों को रोमानिया से लेकर मुंबई पहुंचा एयर इंडिया का विमान
Image Credit: Newsbyte
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए सरकार के प्रयासों को शनिवार को आखिरकार सफलता मिल गई। यूक्रेन में भारतीय दूतावास की मदद से सड़क मार्ग के जरिए रोमानिया पहुंचाए गए 219 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान देर शाम मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नागरिकों की अगवानी करते हुए उनका हालचाल जाना।