कोरोना निगेटिव होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए ऐश्वर्या-आराध्या, अभिषेक ने दी जानकारी
Image Credit: Shortpedia
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया हैं। इसके साथ ही दोनों को नानावटी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके जानकारी देते हुए अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, 'आप सभी की लगातार दुआओं और शुभकामनाओं का शुक्रिया। मैं हमेशा इसका ऋणी रहूंगा। अब वह दोनों घर पर ही रहेंगे। मेरे पिता और मैं, मेडिकल स्टाफ की निगरानी में अस्पताल में ही रहेंगे'।