वीडियो: पाकिस्तान में टीवी पर लाइव डिबेट के दौरान चले लात-घूंसे, थप्पड
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान के एक निजी चैनल पर जारी बहस के दौरान वहां मौजूद पंजाब के मुख्यमंत्री की विशेष सहायक (सूचना) डॉ. फिरदौस आशिक अवान विपक्षी पीपीपी एमएनए के सांसद कादिर मंदोखेल के साथ उलझ गईं। दोनों के बीच बहस इतनी पड़ गई कि डॉ. फिरदौस ने कादिर के साथ ना केवल गाली-गलौच की बल्कि उन्हें थप्पड़ भी जड़ दिए। देखते ही देखते ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।