राजस्थान के 9 मरीजों ने ओमिक्रॉन को दी मात, अस्पताल से डिस्चार्ज
Image Credit: Shortpedia
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच राहत भरी खबर आई। राजस्थान में मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट के 9 मरीजों ने बीमारी को हराया। सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने इस संबंध में जानकारी दी है। बता दें, राजस्थान में कल कोरोना के 38 नए केस मिले। इसमें सबसे ज्यादा 18 केस जयपुर में मिले। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 260 पहुंची।