विमान से मुंबई आने वाले सभी घरेलू यात्रियों को 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य
Image Credit: Shortpedia
बृहन्मुंबई नगर निगम ने क्वारंटीन के नियमों में बदलाव किया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया कि, 'कोरोना से एहतियात के मद्देनजर विमान से मुंबई आने वाले सभी घरेलू यात्रियों को 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य होगा। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने अन्य जरूरी प्रोटोकॉल जारी किए हैं। इन नियमों में छूट के इच्छुक सरकारी अधिकारियों को आगमन से दो दिन पहले निगम को सूचित करना होगा।'