भागलपुर धमाके के पीड़ितों की होगी हर संभव सहायता, पीएम ने जताया दुख
Image Credit: ommcomnews
प्रधानमंत्री मोदी ने हालिया कहा कि बिहार के भागलपुर में धमाके से हुई जनहानि की खबर पीड़ा देने वाली है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। घटना से जु़ड़े हालातों पर सीएम नीतीश कुमार से भी बात हुई। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है, पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है। बता दें हादसे में 7 लोगों की मौत हुई थी।