आरोप: यूक्रेन में अमेरिका बना रहा था जैविक हथियार, फैल सकती थी एंथ्रेक्स और प्लेग जैसे बीमारी
Image Credit: Us news
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, "रूस को यूक्रेन में अपने सैन्य ऑपरेशन के दौरान वहां जैविक हथियार बनाने के मजबूत सबूत मिले। जैविक हथियार रूस पर खतरा बढ़ाने का जरिया है, जिसे पेंटागन वित्तीय मदद दे रहा था।" बकौल जखारोवा, खुद अमेरिकी उप-विदेश मंत्री विक्टोरिया नूलैंड ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, "अमेरिका बताए कि उसने हमारे पड़ोस में सैन्य जैविक हथियार कार्यक्रम क्यों चला रखा था?"