भारत द्वारा अमेरिका से 15.5 करोड़ डॉलर के सैन्य हथियारों की खरीद को ट्रंप प्रशासन ने दी मंजूरी
Image Credit: Shortpedia
अपनी क्षेत्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए भारत सरकार ने अमेरिका से हारपून ब्लॉक-2 एयर लॉन्चड मिसाइलें और हल्के वजन के टॉरपीडो खरीदने की इच्छा जताई थी। जिसे ट्रंप प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। इस सौदे में 9.2 करोड़ डॉलर के 10 AGM-84L हारपून ब्लॉक-2 मिसाइलें और 6.3 करोड़ डॉलर के कई टॉरपीडो शामिल हैं। इन हथियारों को आसानी से भारतीय सेना में शामिल किया जा सकता है।