वीडियो : मां ले रही थी वकालत की शपथ और जज संभाल रहे थे बच्चा
Image Credit: Twitter
सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना। जिसमें एक महिला वकील बनने की शपथ ले रही है और शपथ दिलवाने वाला जज महिला के बच्चे को संभालता दिखा। Twitter पर ये वीडियो 6,99,000 से ज्यादा बार देखा गया और 10,000 से ज्यादा बार रिट्वीट हुआ। वीडियो अमेरिका के टेनेसी प्रांत का है। दरअसल, जूनियन लेमार वकालत की पढ़ाई पूरी करके शपथ ले रहीं थीं। तब उसका 1 वर्षीय बच्चा भी उसके साथ था।