अमेरिका ने रखी डिमांड लेकिन पाकिस्तान ने दिखा दिया ठेंगा
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका की कमान जब तक डोनाल्ड ट्रंप के हाथ में रही, तब तक पाकिस्तान इस महाशक्ति के लिए हाशिए पर रहा। बाइडन के आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंध पटरी पर आएंगे लेकिन अब तक कुछ भी ठोस नहीं हुआ है। वहीं सोमवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन ने पाकिस्तान के आर्मी प्रमुख कमर जावेद बाजवा से बात की।