अमेरिकी विशेषज्ञों का दावा: कंप्यूटर-माउस छूने से भी मंकीपॉक्स का खतरा
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी सरकार ने दावा किया कि ऑफिस में कंप्यूटर-माउस या फिर कॉफी मशीन को छूने से भी मंकीपॉक्स हो सकता है। अमेरिकी रोग नियंत्रण निकाय की नई रिसर्च में इस बात के सबूत मिले हैं कि मंकीपॉक्स वायरस नियमित रूप से सैनिटाइजेशन के बाद कई दिनों तक कई सामान्य घरेलू वस्तुओं पर रह सकता है। सीडीसी के शोधकर्ताओं ने अध्ययन के लिए दो मंकीपॉक्स रोगियों के घर का परीक्षण किया।