अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस और आर्डेम पैटापूटियन साझा विजेता घोषित
Image Credit: Ndtv
सोमवार को चिकित्सा के नोबेल के लिए दो साझा विजेताओं- डेविड जूलियस और आर्डेन पैटामूटियम के नाम घोषित किए गए हैं। इन दोनों रिसर्चरों को शरीर में तापमान, दबाव और दर्द देने वाले रिसेप्टरों की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है। बता दें डेविड जूलियन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में प्रोफेसर हैं और पैटापूटियन अर्मेनियाई मूल के अमेरिकी नागरिक हैं और ला जोला के स्क्रिप्स इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिक हैं।