अलग-अलग विषयों में 6 बार नेट क्वालीफाई करने वाले अमित निरंजन का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
Image Credit: Amar Ujala
कानपुर के अमित निरंजन का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ। 2021 में उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ था। अमित के मुताबिक, दोनों रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले वह इकलौते भारतीय हैं। उन्होंने जून 2010 में कॉमर्स, दिसंबर 2010 में अर्थशास्त्र, 2012 में मैनेजमेंट, 2015 में एजुकेशन, 2019 में पॉलिटिकल साइंस और दिसंबर 2020 में समाजशास्त्र से नेट एग्जाम पास किया।