अलीगढ़ में एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, 1 महिला की मौत, 65 कर्मचारी बेहोश
Image Credit: Pardaphash
अलीगढ़ में एक मीट फैक्ट्री में आज बड़ा हादसा हुआ। दरअसल, यहां अमोनिया गैस के रिसाव के चलते एक महिला की मौत की खबर सामने आई है। इसके अलावा, 65 कर्मचारी तबीयत बिगड़ने पर बेहोश तक हो गए। गौरतलब है कि सुबह काम करने के दौरान अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। घटना से पूरी फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। मरीजों को सीधे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।