NTRO के नए अध्यक्ष बने अनिल धस्माना, बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक को दिया था अंजाम
Image Credit: Shortpedia
रॉ के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना को दो साल के लिए NTRO का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने सतीश झा की जगह ली है। सतीश झा NTRO के प्रमुख पद से गुरुवार को रिटायर हुए। वहीं अनिल धस्माना 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके नेतृत्व में ही बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक का पूरा प्लान और ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। उन्होंने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को 1993 में ज्वाइन किया था।