कुशीनगर हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा, घायलों का होगा मुफ्त इलाज
Image Credit: Dainik Jagran
यूपी के कुशीनगर के नौरंगिया टोला गांव में कुएं में गिरने से जिन 13 लोगों की जान गईं, उनके आश्रितों को जिला प्रशासन ने चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही घायलों का निशुल्क इलाज होगा। बीती रात स्लैप से ढके कुएं पर शादी की रस्में चल रही थीं, तब ये हादसा हुआ। पीएम मोदी और सीएम योगी ने हादसे को लेकर शोक जताया है।