योगी सरकार में मुख्य सचिव रहे अनूप पांडे को बनाया चुनाव आयुक्त
Image Credit: Shortpedia
उत्तर प्रदेश काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय को मंगलवार को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय के विधायी विभाग ने कहा कि राष्ट्रपति ने 1984 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पांडेय को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में सुनील अरोड़ा का कार्यकाल 12 अप्रैल को पूरा हो गया था। इसके बाद से निर्वाचन आयुक्त का एक पद रिक्त था।