दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए आज से होगी एंटी डस्ट अभियान की शुरूआत
Image Credit: my republica
प्रदूषित हवा से सालाना दिल्ली में 25 हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं। इसी के मद्देनजर दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए आज से एंटी डस्ट अभियान की शुरूआत होगी। गोपाल राय ने कहा कि बृहस्पतिवार को सीएंडडी वेस्ट के स्वयं ऑडिट और प्रबंधन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। पोर्टल में जिन निर्माण साइटों पर काम की अनुमति दी गई है उन्हें पोर्टल पर डालना होगा।