अनुपम खेर ने शशि थरूर को दिमागी तौर पर कंगाल और बेरोज़गार बताया
Image Credit: Shortpedia
शशि थरूर द्वारा अनुपम खेर के एक ट्वीट पर रिट्वीट करने के बाद अनुपम खेर ने शशि को दिमागी रूप से कंगाल बता दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय शशि थरूर, आपने मेरे 2012 के ट्वीट को ढूंढकर निकाला। यह ना केवल आपकी बेरोज़गारी और दिमागी कंगाली का प्रमाण है, बल्कि आप इंसानी तौर पर कितना गिर चुके हैं, इसका भी सबूत है।'