नाइजीरिया में हथियारबंद हमलावरों ने ग्रामीणों पर बरसाईं गोलियां, करीब 200 लोग मारे गए
Image Credit: Aljazeera
उत्तर-पश्चिमी नाइजीरियाई राज्य जम्फारा के गांवों में कुछ हथियारबंद डकैतों ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं हैं, इस हमले में अनुमानित 200 या अधिक लोग मारे गए हैं। हालांकि राज्य सरकार का कहना है कि हमले में 58 लोगों की मौत हुई है। लोगों ने कहा कि मारे गए लगभग 154 लोगों को दफनाया गया है। लोगों ने कहा कि कुल मरने वालों की संख्या कम से कम 200 थी।