एलएसी पर तैनात रहेगी सेना, पूरी तरह से डिसएंगेजमेंट अभी बाकी: वायुसेना प्रमुख
Image Credit: ANI
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने शनिवार को कहा कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पूरी तरह से डिसएंगेजमेंट (सैनिकों की वापसी) नहीं हुआ है, इसलिए सुरक्षाबल अग्रिम स्थानों पर तैनात हैं. वायु सेना अकादमी हैदराबाद में संयुक्त स्नातक परेड के दौरान बोलते हुए, एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि चीन के साथ गतिरोध अभी भी बना हुआ है और कुछ क्षेत्रों में डिसएंगेजमेंट हुआ है, जिसमें केवल लद्दाख शामिल है.