आज हरिद्वार में वीआईपी घाट पर विसर्जित होंगी सीडीएस रावत व उनकी पत्नी की अस्थियां
Image Credit: Amar Ujala
आज सीडीएस बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े की देशभर की शाखाओं एवं मठों में देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं अन्य सैन्य अधिकारियों के आकस्मिक निधन पर उनकी आत्माओं की शांति के लिए विशेष श्रद्वांजलि सभा एवं शांति यज्ञ आयोजित हुए। अखाड़ा परिषद बिपिन रावत की स्मृति में शहीद सैन्य धाम बनाएगा।