Asian Paints ने वन नेशन वन वॉइस गीत के जरिए किया PM Cares Fund को सपोर्ट
Image Credit: Shortpedia
Asian Paints ने हाल ही में लॉन्च हुए ‘वन नेशन वन वॉइस- जयतु जयतु भारतम्’ गीत में प्रमुख प्रायोजक की भूमिका निभाकर PM Cares Fund को सपोर्ट किया है। यह गाना उन कोरोना योद्धाओं को समर्पित है, जो दिन-रात राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं और लोगों की जिंदगी बचा रहे हैं। बता दें Asian Paints ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में 35 करोड़ का योगदान दिया है।