असम में बाढ़ से अबतक 110 लोगों की मौत, 56 लाख प्रभावित
Image Credit: Shortpedia
असम में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है। जबकि 56 लाख से अधिक लोग अबतक प्रभावित हुए हैं। SDMA ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'राज्य के 30 जिलों में कुल 56,89,584 लोग प्रभावित हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।' जानकारी के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में स्थिति सुधरी है, लेकिन धेमाजी, बक्सा और मोरीगांव जिले में कोई सुधार नहीं हुआ है।