म्यांमार की खदान में भूस्खलन, दबकर 50 लोग मरे, कई अन्य अभी-भी मलबे के नीचे
Image Credit: Shortpedia
म्यांमार की एक खदान में हुए भूस्खलन में दबने से करीब 50 लोग मरे। साथ ही कई अन्य लोगों के अभी-भी मलबे में दबे होने की आशंका है। काचिन राज्य के जेड-समृद्ध हापाकांत क्षेत्र में खनिक जेड पत्थर को इकट्ठा कर रहे थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया और ये मजदूर उसके नीचे दब गए। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। इलाके में भूस्खलन होता रहता है।