महिलाओं के यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना के खिलाफ अपने समक्ष लाए गए सुझाव मानने को राजी हुए ऑस्ट्रेलियाई पीएम
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन महिलाओं के यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना से जुड़े स्कैंडल उजागर होने के बाद मानवाधिकार आयुक्त के सभी 55 सुझाव मानने को राजी हुए। अब देश में लिंग भेदभाव कानून से जजों-सांसदों को मिली छूट भी खत्म होगी। मॉरिसन ने महिलाओं के सम्मान बहाली के लिए देश के सामने 'रोडमैप फॉर रिस्पेक्ट' भी पेश किया। पीड़िता को घटना के दो साल बाद तक शिकायत दर्ज कराने का अधिकार मिलने का कानून बनेगा।