बलबीर गिरि बाघंबरी मठ के महंत बने
Image Credit: Shortpedia
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी के निधन के 15 दिन बाद उनका उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया गया। देशभर से आए अखाड़ों के संतों और मठ के पंच परमेश्वर ने बलवीर गिरी बाघंबरी गद्दी मठ के नए महंत बन गए। इस दौरान महामंडलेश्वरों ने उन्हें चादर ओढ़ाई और तिलक कर आशीर्वाद दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले पंच परमेश्वर ने बलवीर गिरी के नाम पर मुहर लगाई थी।