दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर गणेश चतुर्थी मनाने पर लगी रोक
Image Credit: republic world
कोरोना महामारी का खतरा देखते हुए कई राज्यों में गणेश चतुर्थी के उत्सव के आयोजन की अनुमति नहीं गई। अब दिल्ली में भी गणेश चतुर्थी के मौके पर किसी भी तरह के आयोजन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की ओर से इस बाबत पत्र रिलीज जारी करके कहा गया कि गणेश चतुर्थी को सार्वजनिक स्थल पर देश की राजधानी में मनाने की अनुमति नहीं होगी।